फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो एंट्री में घुसा नगरपालिका का डंपर, लिंक रोड जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगरपालिका का एक डंपर शुक्रवार को नो एंट्री में घुस गया। इसके चलते लिंक रोड पर लंबा जाम लग गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को जाम खुलवाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


नगर में जाम की समस्या से निपटने के लिए वन-वे यातायात व्यवस्था लागू की गई है। नगरपालिका से लिंक रोड के लिए कोतवाली से होते हुए जीपों और बड़े वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित की गई है। इसके बावजूद शुक्रवार को दिन में नगरपालिका का डंपर इस रूट पर घुस गया। इसके चलते चिमस्यानौला से आगे एसबीआई के पास जाम लग गया।

जाम में सैकड़ों की संख्या में वाहन फंस गए। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। यातायात प्रभारी दरबान सिंह ने बताया कि निकाय चुनाव ड्यूटी के चलते स्टाफ कम है। नगरपालिका के डंपर के नो एंट्री में प्रवेश करने के बाद चीता बाइक मौके पर भेजी गई थी। फोटोग्राफी की गई है। नो एंट्री में वाहन ले जाने पर यातायात नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें