पिथौरागढ़। कैलाश मानसरोवर यात्रा का 15वां दल कैलाश और मानसरोवर की परिक्रमा पूरी कर वापस तकलाकोट पहुंच गया है। 16वें दल के यात्री कैलाश की परिक्रमा में जुटे हैं। 17वें और 18वें दल के यात्री नाभीढांग पहुंच गए हैं।
15वें दल के यात्री परिक्रमा पूरी कर चीन के कुग्गू से वाया जोरावर सिंह श्राइन होते हुए तकलाकोट पहुंच गए हैं। 16वां दल कुग्गू से कैलाश की परिक्रमा कर रहा है। बृहस्पतिवार को कैलाश यात्री मानसरोवर की परिक्रमा करेंगे। आईटीबीपी मेडिकल, संचार और महिला कमांडो दस्ते के साथ 17वें और 18वें दल के 49 यात्री कालापानी से सुबह आठ बजे रवाना होकर नाभीढांग पहुंचे।
बृहस्पतिवार को आईटीबीपी की टीम यात्रियों को चीनी सुरक्षा एजेंसियों के सुपुर्द करेगी। साथ ही 15वें दल के यात्रियों को गुंजी की ओर लाया जाएगा। वहीं, उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम सुहावना बना है। नाभीढांग से आगे अब ठंड बढ़ने लग गई है।