फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनिवि कर्मियों ने काले फीते बांधकर प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग/चंपावत/लोहाघाट। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर लोनिवि मिनिस्टीरियल एसोसिएशन से जुड़े कर्मचारियों ने बांहों पर काले फीते बांधकर प्रदर्शन किया। चेताया कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं की गई तो वह उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


लोनिवि कर्मी बुधवार को एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष चंद्र सिंह रौतेला के नेतृत्व में विभागीय कार्यालय के पास एकत्र हुए और मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने विभागीय नियमावली बनाने, निसंवर्गीय किए गए 76 पदों को संवर्गीय करने, रिक्त विभागीय पदों पर पदोन्नति, निर्धारित समय में पटल परिवर्तन करने की मांग उठाई। इस दौरान महेंद्र सिंह महरा, चामू सिंह भंडारी, तेज सिंह महरा, जगदीश महरा, मीना टम्टा, भगवती महरा, मृदुल मनोहर शाह, जगत सिंह शाह आदि थे।

चंपावत में लोनिवि मिनिस्टीरियल एसोसिएशन की जिला इकाई के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सौन की अध्यक्षता में हुई गेट मीटिंग में बताया गया कि 15 सितंबर तक बांहों पर काले फीते बांधकर विरोध जताया जाएगा। 18 सितंबर को होने वाली प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। वहां खंडीय अध्यक्ष अंबा दत्त जोशी, महेश चंद्र जोशी, सुनील वर्मा, गिरीश जोशी, किशोर गहतोड़ी, अनिल कुमार, निर्मल मेहता, अर्जुन चंद, पुष्पलता आर्य आदि थीं।
विज्ञापन


लोहाघाट में भी कर्मियों ने प्रदर्शन किया। खंडीय अध्यक्ष राजेंद्र कुमार जोशी की अध्यक्षता और किशन जोशी के संचालन में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि एसोसिएशन आठ सूत्रीय मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहा है। 18 सितंबर को देहरादून में होने वाली प्रांतीय बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसार आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान गोविंद रावल, विनोद उप्रेती, नंदाबल्लभ जोशी, निर्मल जोशी, मीना अधिकारी, लक्ष्मीदत्त जोशी, लक्ष्मण मेहता, कीर्ति बल्लभ जोशी, पुष्कर राम, मोहम्मद अफरोज जलाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें