फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौस्तुभ चंद्र जोशी को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। शिक्षण में कंप्यूटर तकनीक का उपयोग करने वाले राजकीय इंटर कॉलेज पत्थरखानी के प्रधानाचार्य कौस्तुभ चंद्र जोशी को मंगलवार शाम दिल्ली में उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने सम्मानित किया। इसी बार से यह परंपरा शुरू हुई है कि शिक्षक दिवस पर उपराष्ट्रपति के हाथों शिक्षकों को सम्मानित किया जाए। डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन देश के पहले उपराष्ट्रपति थे।
विज्ञापन


दिल्ली से पुरस्कार मिलने के बाद मंगलवार देर शाम कौस्तुभ चंद्र जोशी ने कहा कि वह राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार पाने वाले पहले शिक्षक हैं। उनको लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया है। जोशी ने स्वयं की वेबसाइट तैयार की और कक्षा नौ से 12 तक के गणित विषय से सभी अध्याय इस वेबसाइट पर अपलोड कर दिए। मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से दिया जाने वाला यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले वह राज्य के पहले शिक्षक हैं।

मूल रूप से गणाईगंगोली तहसील के लाखतोली गांव निवासी कौस्तुभ इससे पहले 2013 में हुई शिक्षक विज्ञान कांग्रेस में उत्कृष्ट प्रोजेक्ट अवार्ड प्राप्त कर चुके हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए जोशी का चयन 19 से 23 दिसंबर 2016 में भोपाल में हुए प्रदर्शन के दौरान हुआ। 15 अगस्त को कौस्तुभ जोशी को इस पुरस्कार के लिए चयनित हो जाने की सूचना मिली। जोशी को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर पत्थरखानी जीआईसी के साथ साथ उनके गांव लाखतोली में भी खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें