फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामीगांव सड़क विस्तारीकरण का काम पूरा न होने से रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। बांसबगड़-धामीगांव सड़क के विस्तार का काम दो साल बाद भी पूरा न होने से इलाके के लोगों में लोनिवि के खिलाफ रोष है। लोगों ने सड़क का काम पूरा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


वर्ष 2007 में बांसबगड़ से धामीगांव के लिए 10 किमी सड़क मंजूर हुई। सड़क का काम धामीगांव से दो किमी पहले बुआ नामक स्थान पर समाप्त हो गया। गांव के लोगों ने धामीगांव तक सड़क बनाने की मांग तमाम मंचों पर उठाई।

वर्ष 2014-15 में दो किमी सड़क जिला योजना से मंजूर की गई, लेकिन एक बार फिर एक किमी सड़क कटने के बाद काम बंद हो गया। इस एक किमी हिस्से में भी अब तक मलबा पटा है। सड़क निर्माण से संपर्क मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन


धामीगांव की प्रधान जानकी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य धाना देवी का कहना है कि सड़क का निर्माण कार्य पूरा न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उधर, लोनिवि डीडीहाट डिवीजन के अवर अभियंता योगेश चौबे का कहना है कि सड़क विस्तार के लिए जिला योजना से सात लाख रुपये मिले थे, उस रकम से काम कर दिया गया है, अवशेष धनराशि नहीं मिली है।

बताया कि गांव के लिए नए सिरे से 8.5 किमी का सर्वे कराया गया है। वर्ष 2016 में सड़क के ऑनलाइन टेंडर हुए, जो अब तक नहीं खुले हैं। टेंडर खुलने के बाद सड़क का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें