केएमवीएन की ओर से इस वर्ष 32 दलों में 132 यात्रियों ने आदि कैलाश की यात्रा की। पिछले वर्ष निगम की ओर से निजी टूर ऑपरेटर के जरिये आदि कैलाश की यात्रा कराई गई। इस वर्ष निगम ने यात्रा कराई।
कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) की ओर से इस वर्ष 32 दलों में 132 यात्रियों ने आदि कैलाश की यात्रा की। पिछले वर्ष निगम की ओर से निजी टूर ऑपरेटर के जरिये आदि कैलाश की यात्रा कराई गई। इस वर्ष निगम ने यात्रा कराई। मई प्रथम सप्ताह से यात्रा शुरू हुई। बरसात में यात्रा रोकी गई। अब यात्रा अगले वर्ष फिर से शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
केएमवीएन नैनीताल के प्रबंधक ललित मोहन तिवारी ने बताया कि आदि कैलाश के बारे में पर्यटक लगातार जानकारी ले रहे हैं। निजी टूर ऑपरेटर के जरिये इस वर्ष करीब आठ हजार लोगों ने आदि कैलाश, ओम पर्वत के दर्शन किए।