फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक चुफाल ने बालेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। सावन के अंतिम सोमवार को बालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल ने पत्नी जानकी देवी के साथ मंदिर में रुद्राभिषेक पाठ किया। पुरोहित हरीश चंद्र उपाध्याय ने पाठ संपन्न कराया। पंचगव्य,108 बेलपत्रों से स्वयंभू बाल शिवलिंग का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन


उन्होंने भैरव मंदिर में खिचड़ी का भोग लगाया। बाद में उन्होंने विष्णु, पार्वती और हनुमान मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। विधायक की ओर से मंदिर में भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसमें डीहाहाट, नाचनी, मुवानी, बेरीनाग, पांखू और पिथौरागढ़ से पहुंचे भक्तों के साथ ही छात्र-छात्राओं ने भी प्रसाद ग्रहण किया।

चुफाल ने मंदिर परिसर में रुद्राक्ष का पौधा भी रोपा। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता देवराज सत्याल, दिनेश चंद्र पाठक, सुनील सत्याल, ललित मोहन नेगी, कमल कन्याल, कुंदन चुफाल, बबलू सामंत, गोविंद मेहता ने भंडारे में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें