फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मार्च से मिलने लगेगा आंवलाघाट का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि आंवलाघाट पंपिंग पेयजल योजना से एक मार्च 2018 से पेयजल वितरण का काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने आंवलाघाट पेयजल योजना का निरीक्षण करते हुए 30 नवंबर तक हर हाल में पेयजल योजना के अवशेष कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


आंवलाघाट पहुंचे मंत्री ने पेयजल निगम एवं विद्युत यांत्रिक खंड और बिजली विभाग के अधिकारियों से योजना के संबंध में जानकारी ली। कहा कि एक दिसंबर से पेयजल योजना का परीक्षण करना शुरू करेंगे। तीन महीने तक पंप ट्रायल का काम किया जाएगा। जो भी कमियां आएंगी, उस अवधि में उनको दूर करना होगा। एक मार्च से पेयजल वितरण शुरू हो जाएगा। उन्होंने मौके पर मौजूद मुख्य विकास अधिकारी वंदना को प्रतिदिन होने वाले कार्यों का तीनों विभागों के अधिकारियों के साथ प्लान तैयार करने और उसकी समीक्षा करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने मौके पर ही विद्युत रीडिंग कक्ष के लिए जमीन चयनित की। एसडीएम एसके पांडेय को भूमि हस्तांतरण की कार्रवाई करने, 30 नवंबर तक विद्युत रीडिंग कक्ष का निर्माण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीडीओ से कहा कि 30 नवंबर तक योजना के काम पूरे करने में जो भी समस्या आए, उसकी जानकारी उन्हें दी जाए। कहा कि योजना के लिए धन की कोई कमी नहीं है। भ्रमण के दौरान आंवलाघाट के लोगों ने मंत्री के सामने सिंचाई गूल, बिजली बिल संबंधी समस्या उठाई। मंत्री ने संबंधित विभागों को समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस दौरान पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता एलएम कर्नाटक, जल संस्थान के महाप्रबंधक डीके मिश्रा, पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता रंजीत धर्मशक्तू, पेयजल यांत्रिक खंड के अधिशासी अभियंता योगेश कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत नितिन गर्खाल, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता विशाल सक्सेना, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें