फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ पर आज से शुरू होंगी रामलीलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/बेड़ीनाग। पहली नवरात्रि 10 अक्तूबर से जिला मुख्यालय के साथ ही विभिन्न स्थानों पर रामलीलाएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय के टकाना में मंगलवार को भी रामलीला की तालीम दी गई। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ललित प्रसाद जोशी, सचिव योगेश पांडेय, चंद्रशेखर महर, केदार दत्त भट्ट के निर्देशन में तालीम दी जा रही है। पहले दिन नारद मोह से राम जन्म तक की लीला दिखाई जाएगी। नारद की भूमिका में दीपक तिवारी दीनू हैं।

रामलीला प्रबंधकारिणी समिति के नेतृत्व में रामलीला मैदान सदर में होने वाली रामलीला की तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया गया। समिति अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह माहरा ने बताया कि इस बार रामलीला का भव्य मंचन किया जाएगा। उधर, मातोली में भी बुधवार से रामलीला शुरू हो जाएगी। रामलीला कमेटी ने बताया है कि पहले दिन रामजन्म की लीला होगी।
विज्ञापन


बेड़ीनाग में भी बुधवार से रामलीला का मंचन शुरू होगा। रामलीला इस बार 16वें वर्ष में प्रवेश कर गई है। एक माह तक चली तालीम के बाद पात्र चयनित किए गए हैं। रामलीला में राम की भूमिका अर्थव रौतेला, लक्ष्मण दीपांशु पंत, सीता मनीष रौतेला, भरत प्रियांशु बाफिला और शत्रुघ्न के पात्र के लिए शुवि पंत का चयन किया गया है। हारमोनियम पर पंकज पंत और तबले पर गौरव उप्रेती संगत देंगे।

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बलवंत धानिक ने बताया कि इस बार लव-कुश तक की रामलीला का मंचन किया जाएगा। देवेंद्र लाल शाह, किशन पंत, इंद्र सिंह धानिक, महेश पंत, दीपक कालाकोटी, सफी अहमद, देव सिंह गैड़ा आदि मंचन की तैयारी में लगे हैं।
विज्ञापन


गंगोलीहाट में 14 से होगी रामलीला
गंगोलीहाट। गंगोलीहाट में 14 अक्तूबर नवरात्र की पंचमी से रामलीला होगी। श्री महाकाली दरबार रामलीला कमेटी के अध्यक्ष आरपी साह ने बताया कि इस बार रामलीला का भव्य मंचन किया जाएगा। कलाकारों को तालीम देने का क्रम जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें