गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। समाज कल्याण विभाग ने जीआईसी गणाईगंगोली में शिविर लगाकर पेंशन योजनाओं की जानकारी दी। रुकी हुई पेंशन प्रकरणों का निस्तारण किया। साथ ही पेंशन के लिए आवेदन पत्र भरवाए गए।
अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी मदन लाल ने कहा कि रुकी हुई पेंशन का जल्द भुगतान किया जाएगा। बताया कि विधायक मीना गंगोला की पहल पर शिविर लगाया गया है। शिविर में वृद्धावस्था के 92, विधवा के 6, दिव्यांग के 8, किसान पेंशन का एक आवेदन पत्र भरे गए। लाभार्थियों के खाते कोर बैंकिंग वाले बैंकों से लिंक कराए गए।
शिविर का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि गोविंद पांडे ने किया। इस दौरान सहायक खंड विकास अधिकारी आशा मेहता, कृष्णानंद पांडे, कैलाश जोशी, राहुल कुमार, प्रधान मोहन जोशी, गोविंद पंत, प्रधान देवेंद्र मेहता, किशन सिंह बोरा, भुवन बोरा, कुंदन मेहता, राजेंद्र उपाध्याय आदि थे।