फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान संगोष्ठी में कुसुम अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड के तत्वावधान में जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


जीआईसी कुम्डार की कुसुम बिष्ट ने पहला, जीआईसी पुरानाथल की पूजा गोस्वामी ने दूसरा स्थान पाया। यह दोनों बाल वैज्ञानिक 28 अगस्त को जीआईसी मंडलसेरा (बागेश्वर) में होने वाली राज्यस्तरीय संगोष्ठी में प्रतिभाग करेंगे।

ज्ञानदीप इंटर कॉलेज में ‘औद्योगिक क्रांति 04: क्या हम तैयार हैं’ विषय पर हुई संगोष्ठी में मुख्य अतिथि प्रभारी मुख्य शिक्षाधिकारी डॉ. अशोक कुमार गुसाईं ने कहा कि छात्र, छात्राओं को नई-नई तकनीक सीखकर मानव जीवन को और सरल बनाने पर ध्यान देना होगा। जिला विज्ञान समन्वयक विकास पंत ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखी। स्कूल के प्रबंधक दिनेश चंद्र जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूसर्क के निदेशक प्रोफेसर दुर्गेश पंत ने कहा कि बाल वैज्ञानिकों और मार्गदर्शक शिक्षकों को विज्ञान टूर कराया जाएगा। इस दौरान जिला अकादमिक समन्वयक विरेंद्र कन्याल, अंबिकानंदन जोशी, करन थापा, यूसर्क जिला समन्वयक नीरज जोशी आदि मौजूद थे। संचालन करन सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें