फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तकला सहयोग शिविर में 44 महिला बुनकरों ने नामांकन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। हथकरघा विकास निगम की ओर से रामलीला मैदान में आयोजित हस्तकला सहयोग शिविर में अनुसूचित जाति और जनजाति की 44 महिला बुनकरों का नामांकन हुआ। महिलाओं ने हस्तकला व्यवसाय में आ रही परेशानी की जानकारी दी। कहा कि उचित बाजार न मिलने के कारण यह उद्योग समाप्त होने को हैं।
विज्ञापन


उद्योग विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष कवींद्र साही ने किया। कहा कि सबसे बड़ी समस्या उत्पाद को बेचने की है। हस्तकला उद्योग को तभी बढ़ावा मिल सकता है जब सामान की बिक्री के लिए बाजार की व्यवस्था हो। जिला उद्योग केंद्र पिथौरागढ़ के सहायक प्रबंधक डीएस खोलिया ने बताया कि हथकरघा विकास निगम द्वारा डीडीहाट के बुनकरों के लिए ई-धागा जागरूकता, बुनकर मुद्रा योजना शुरू की जा रही है।

राष्ट्रीय हथकरघा निगम के भूपाल सोनी ने बुनकरों को हथकरघा उद्योग से जुड़ी कई जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि दीवान सिंह भंडारी ने बुनकरों को दी जाने वाली बैंकिंग सुविधा एवं हेमंत खोलिया ने बुनकर मुद्रा लोन की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर 44 महिला बुनकरों का नामांकन कर इस योजना से जोड़ा गया। इस मौके पर नारायण मर्तोलिया, शोभा रावत सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें