फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा और बागेश्वर के कांग्रेसी बैठे धरने पर

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष नंदा बिष्ट के साथ हुई पुलिस की कथित अभद्रता के खिलाफ कांग्रेस का धरना जारी है। रविवार को अल्मोड़ा और बागेश्वर के कई कांग्रेसी धरने पर बैठे। कांग्रेस इस मुद्दे को पूरे कुमाऊं में फैलाने की तैयारी में है।
विज्ञापन


विधायक हरीश धामी के नेतृत्व में चल रहे धरने के दौरान हुई सभा में कहा गया कि पुलिस ने एक महिला जनप्रतिनिधि के साथ जैसा व्यवहार किया है, उसके विरोध में आम लोगों को भी आगे आना चाहिए। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में पुलिस निरंकुश हो गई है और वह नेताओं के इशारों पर काम कर रही है।

रविवार को धरने पर अल्मोड़ा जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, अल्मोड़ा कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, पूर्व अध्यक्ष सुरेश उप्रेती, कपकोट के कांग्रेस नेता करम सिंह दानू, बागेश्वर के छात्रनेता नरेंद्र सिंह कोरंगा, दयाल सिंह शाही, पूरन चंद्र ममगई बैठे। उनके साथ स्थानीय नेताओं डूंगर सिंह, नृप सिंह गर्ब्याल, महेंद्र धामी, लाल सिंह बिष्ट, मदन सिंह कार्की, किशन राम, रमेश कुटियाल, हेम खर्कवाल आदि ने ने भी धरना दिया।
विज्ञापन


विधायक हरीश धामी ने कहा कि 12 अक्तूबर के बाद प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन और तेज कर दिया जाएगा। उन्होंने महिला नेत्री के साथ अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें