पिथौरागढ़। विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन विभाग के नेतृत्व में युवाओं के 25 सदस्यीय दल ने पिथौरागढ़ नगर से मढ़धूरा के चंडिका मंदिर तक आठ किमी की ट्रैकिंग की। मंदिर में सफाई अभियान चलाया गया। दल का नेतृत्व बलवंत सिंह कपकोटी ने किया।
एडवेंचर लवर्स एसोसिएशन के अशोक भंडारी, राजेंद्र पुनेड़ा, किशोर बोहरा, शंकर सिंह खड़ायत, केएमवीएन के भूपेंद्र रावल, अझय धामी, विनोद धामी ने युवाओं को अपने अनुभवों से रूबरू कराया। कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह में आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में गोष्ठी का आयोजन किया गया।
लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। हस्ताक्षर अभियान चलाया। प्रबंधक डीके जोशी, मुकेश भट्ट, आनंद पाठक, दयाल सिंह रावत, आइस संस्था के विश्वदेव पांडेय, ऊषा राना, सुनीता कुंवर, हंसी बिष्ट, सरोज आदि मौजूद थे।