फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में चुनाव के कारण बंद झूलापुल खुले

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला/झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल में चुनाव के कारण 72 घंटे से बंद झूलापुलों पर बृहस्पतिवार सुबह से आवागमन शुरू हो गया है। धारचूला, जौलजीबी, बलुवाकोट, झूलाघाट और तिकड़म के झूलापुलों से बड़ी संख्या में लोगों ने आवागमन किया। मतदान के लिए नेपाल गए लोग अब लौटने लगे हैं। सभी झूलापुलों पर एसएसबी ने लोगों की गहन तलाशी की। सुबह छह बजे पुल खुल गए थे और शाम छह बजे तक इनसे लोगों का आना जाना जारी रहा। झूलापुल रोज शाम छह बजे बंद कर दिए जाते हैं।
विज्ञापन


धारचूला में एसएसबी के जवानों और अधिकारियों ने मुस्तैदी के साथ झूलापुलों पर निगरानी रखी। नेपाल से आने वाले हर व्यक्ति के सामान की तलाशी ली गई, क्योंकि भीड़ का फायदा उठाकर अपराधियों के घुसने की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया। एसडीएम आरके पांडे ने बताया कि नेपाल चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया। अब झूलापुल रोज की तरह खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें