गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बनकोट महोत्सव संपन्न हो गया है। समापन दिवस पर लोक कलाकेंद्र अल्मोड़ा, मां पार्वती सांस्कृतिक दल हल्द्वानी के साथ ही लोक गायिका तारा पथनी, नेहा कोरंगा, लक्ष्मण सिंह ने कई गीत प्रस्तुत किए।
चार दिनी महोत्सव के समापन पर रंगीलो जोहार सांस्कृतिक दल मुनस्यारी के दल लीडर हयात सिंह के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। धनकार कला केंद्र हल्द्वानी के टीम लीडर रंजीत दफौटी और मीना बिष्ट के नेतृत्व में कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
आयोजन समिति के अध्यक्ष रवींद्र बनकोटी, उपाध्यक्ष प्रमोद बनकोटी, सचिव सूरज बनकोटी, कोषाध्यक्ष दिनेश बनकोटी, उपसचिव राजेश बनकोटी, संचालक बृजेश डसीला, प्रचार मंत्री डॉ. प्रमोद बनकोटी, संरक्षक गोकुल गंगोला, चंचल बनकोटी, राजेंद्र बनकोटी, उमेद सिंह बनकोटी ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।