फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्लिकार्जुन स्कूल के बच्चों ने सजाई रंगोली

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। दीपावली पर मल्लिकार्जुन स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता हुई, इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक रचना जोशी ने दीप जलाकर किया। उन्होंने छात्रों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य राजेश्वरी शर्मा ने छात्रों को दीप पर्व पर दीये की महत्ता बताई और बच्चों से दीपावली पर पटाखों का प्रयोग कम से कम करने को कहा। इस दौरान जूनियर और सीनियर वर्ग के छात्रों ने आकर्षक रंगोली तैयार की। उधर, एसबीएम देवलथल में छात्रा-छात्राओं ने दीप पर्व मनाया। प्रधानाचार्य एमडी कापड़ी ने बच्चों को दीपावली के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से पटाखों से दूर रहने और दीप जलाने का आह्वान किया। इस मौके पर संरक्षक जीबी पांडेय, प्रबंधक मंजुल बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें