फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छियालेख की धुंध ने रोकी हेलीकॉप्टर की उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उच्च हिमालयी क्षेत्र छियालेख और गर्ब्यांग में मौसम खराब होने के चलते हेलीकॉप्टर गुंजी नहीं पहुंच पाए। इसके चलते 15वें दल के 18 यात्री पिथौरागढ़ में ही रुके रहे। दसवें दल के सात और 11वें दल के 41 यात्री भी गुंजी से पिथौरागढ़ नहीं आ सके।
विज्ञापन


आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मिर्थी से मिली जानकारी के अनुसार मौसम खराब होने से बृहस्पतिवार को भी हेलीकॉप्टरों की उड़ान बाधित रही। गुंजी में तो मौसम ठीक था, लेकिन बीच में पड़ने वाले छियालेख और गर्ब्यांग में छाई धुंध उड़ान में बाधा बन गई। 15वें दल के 39 यात्री गुंजी में ही रुके हैं, जबकि 18 यात्री पिथौरागढ़ में फंसे हैं।

13वें दल के 55 यात्री वापसी में दो दिन से कालापानी में रुके हैं। 14वें दल के यात्रियों ने कैलाश की परिक्रमा पूरी कर ली है। शुक्रवार से यात्री मानसरोवर की परिक्रमा करेंगे। इधर, यात्रा के नोडल अधिकारी दिनेश गुरुरानी ने बताया कि शुक्रवार को मौसम खुलने पर यात्रियों को गुंजी पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें