फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने टिम्टा चमडुंगरा में लगाई चौपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने गंगोलीहाट के टिम्टा चमडुंगरा गांव में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। चौपाल में गृह मंत्रालय भारत सरकार के निदेशक बीसी जोशी, इस्पात मंत्रालय के अनुसचिव यूके नायर ने भी प्रतिभाग किया। इन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मिशन इंद्रधनुष, उज्ज्वला, उजाला, सौभाग्य, प्रधानमंत्री जनधन और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजनाओं के संबंध में जानकारी भी हासिल की।
विज्ञापन


चौपाल के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने 15 बच्चों का टीकाकरण किया। 90 लोगों को उज्ज्वला योजना के गैस कनेक्शन बांटे। उजाला योजना के तहत 263 परिवारों का रजिस्ट्रेशन किया गया। सौभाग्य योजना के तहत 39 लोगों को बिजली के कनेक्शन दिए गए। जनधन योजना के तहत 45, सुरक्षा बीमा योजना के तहत 10, जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 4 लोगों के बैंक खाते खोले गए। 82 लोगों को परिवार रजिस्टर की नकल दी गई।

47 लोगों के बीपीएल प्रमाण पत्र बनाए गए। 20 लोगों को मनरेगा के जॉबकार्ड दिए गए। 25 लोगों को आय, जाति, स्थायी निवास प्रमाण पत्र जारी किए गए। स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाकर 128 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और दवा बांटी। पशुपालन विभाग ने 122 पशुओं का टीकाकरण किया। इस दौरान कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


डीएम ने शिविर लगाकर सुनी समस्याएं
पिथौरागढ़। पंचायतीराज दिवस पर ग्राम स्वराज अभियान के तहत डीएम सी रविशंकर ने टिम्टा चमडुंगरा में बहुउद्देशीय शिविर लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। शिविर में 58 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया। सरकारी विभागों ने स्टाल लगाकर लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाया। कृषि विभाग ने उपकरण और बीज बांटे। सैनिक कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग ने विभिन्न योजनाओं के आवेदन पत्र भरे।

रेडियो पर प्रधानमंत्री का संबोधन सुना
नाचनी। पंचायतीराज दिवस पर बोरागांव के साथ ही कई गांवों में लोगों ने रेडियो पर प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की पहचान गांवों से है। गांधी जी के सपनों को साकार करने के लिए जनप्रतिनिधियों को अच्छे संकल्प लेने होंगे। प्रधानमंत्री ने महिला सम्मान पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रत्येक परिवार को महिलाओं का सम्मान करना होगा। इस दौरान प्रधान देवेंद्र सिंह, हरिनारायण पंत, नाथू सिंह, भवन राम, तुलसी देवी, नीमा देवी, सुंदर सिंह, आशुतोष बाफिला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें