पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के बॉडी बिल्डर गर्वित लोहनी को पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती के साथ ही विभिन्न लोगों ने सम्मानित किया। गर्वित ने फरवरी प्रथम सप्ताह में लुधियाना में आयोजित मिस्टर इंडियन जूनियर बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर ऑल इंडिया रेंकिंग में छठा स्थान प्राप्त किया है।
पालिकाध्यक्ष खाती ने गर्वित को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने पिथौरागढ़ के साथ ही उत्तराखंड को मान दिलाया है। डॉ. गोपाल शर्मा, सभासद चंद्रकला खन्ना, जुगल किशोर पांडे, दीपक तिवारी, भाष्कर भट्ट, नितिन महर, पवन पाटनी, सलीम खा आदि ने भी गर्वित के प्रदर्शन की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गर्वित ने अपनी सफलता का श्रेय पिता ईश्वर लोहनी, माता नीता लोहनी के आशीर्वाद को दिया है।