फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन बहाली के लिए संघर्ष समिति का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सरकारी कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना बहाली को लेकर पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति का गठन कर दिया है। सहकारी कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष विजेंद्र लुंठी को जिला स्तरीय संघर्ष समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। कर्मचारियों ने इस मांग को पुरजोर तरीके से सरकार के सामने उठाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


रामलीला मैदान में हुई बैठक में विक्रम नेगी को सचिव, खगेंद्र बिष्ट को कोषाध्यक्ष चुना गया। संघर्ष समिति के नव निर्वाचित अध्यक्ष लुंठी ने जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तार करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि तहसील और ब्लॉक स्तर पर भी कार्यकारिणी गठित की जाएगी। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने पुरानी पेंशन योजना बंद कर वर्ष 2005 के बाद सरकारी सेवा में लगे कर्मचारियों के साथ अन्याय किया है। सरकार ने एकमुश्त पेंशन की धनराशि देने का नियम बनाया है, वह भी शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव के आधार पर, जो कतई गलत है। इससे कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान होगा।

राजकीय शिक्षक संगठन के जिला मंत्री प्रवीण रावल, एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सौरभ चंद के संचालन में हुई बैठक में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष घनश्याम जोशी, प्रदेश संरक्षक विनीता सिंह, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष कैलाश पंत, मोहन चंद्र जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें