फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुसौली की टीम ने जीती फुटबाल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। शहीद कुंदन सिंह खड़ायत स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता कुसौली की टीम ने जीत ली है। फाइनल मैच में कुसौली ने ओड़माथा की टीम को हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन


मूनाकोट ब्लाक के झौलखेत मैदान में खेली गई प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मध्यांतर तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाई। मध्यांतर के बाद भी यही स्थिति बनी रही। बाद में पेनाल्टी शूट का सहारा लिया गया, जिसमें कुसौली की टीम ने 1-0 से मुकाबला जीत लिया। मुख्य अतिथि ने आयोजकों की तारीफ करते हुए कहा कि शहीद के सम्मान में यह आयोजन करना सराहनीय है। प्रतियोगिता के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। शहीद के गांव रियांसी के लोगों ने यह प्रतियोगिता आयोजित कराई थी। इस मैच के निर्णायक राजेंद्र खड़ायत थे। युवक मंगल दल रियांसी तथा ग्राम पंचायत रियांसी ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग दिया। समापन अवसर पर मूनाकोट ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष टाइगर खड़ायत, अमर सिंह खड़ायत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें