फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: पिथौरागढ़ के जाख पुरान में खाई में गिरी कार...11 घायल, मची चीख पुकार

Sat, 02 Nov 2024 05:18 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

जाख पुरान सड़क पर एक कार खाई में गिर गई। घटना में कार सवार चार महिला, तीन बच्चों सहित 11 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं को हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ जिले के जाख पुरान सड़क पर एक कार खाई में गिर गई। घटना में कार सवार चार महिला, तीन बच्चों सहित 11 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं को हायर सेंटर रेफर किया गया।

जानकारी के मुताबिक शनिवार को जिला मुख्यालय से चालक सेरी बाराकोट निवासी दशरथ गिरी (42) अपनी टैक्सी कार यूके 05 टीए 4342 में 10 यात्रियों को भरकर जाख पुरान के लिए रवाना हुआ। पुरान के पास कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। घटना में चालक सहित बुंगा निवासी सुनीता बिष्ट पत्नी प्रकाश सिंह (35), उसका बेटा लोकेश (14), बेटी गरिमा (12), नल्तू निवासी सुशीला देवी (32) पत्नी हरीश लोहिया, उसका बेटा अंकित कुमार (12), लोहाघाट निवासी भुवनेश्वरी (55) पत्नी हरीश चंद्र भट्ट, बुंगाछीना निवासी मेघा बिष्ट (23), उसकी दो वर्ष की बेटी प्राची, लोधियागैर निवासी हेमंत कुमार (56) पुत्र शिव लाल, बुंगा निवासी दान सिंह मेहता (56) पुत्र नंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना आपदा प्रबंधन विभाग को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को खाई से निकालकर निजी और 108 वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया। पीएमएस डॉ. जेएस नबियाल ने बताया कि नौ घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है जबकि गंभीर रूप से घायल सुशीला देवी और मेघा बिष्ट को हायर सेंटर रेफर किया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर ने कहा कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 

भैया दूज मनाने जा रहीं थी भाईयों के घर, पहुंच गईं अस्पताल

विज्ञापन

बहन और भाई की भैया दूज की खुशियों पर एक घटना ने ग्रहण लगाने का काम किया। जानकारी के मुताबिक सुनीता बिष्ट, सुशीला देवी, भुवनेश्वरी, मेघा बिष्ट भैया दूज पर भाई को लंबी उम्र और खुशहाली का आशीर्वाद देने मायके जा रहीं थीं। बहनें अपने मायके वालों से जबकि भाई अपनी बहनों से लंबे समय बाद मिलने से खुश थे। मायके वाले उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे लेकिन उन्हें उनके दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर मिली।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने अस्पताल पहुंचकर जाना घायलों का हाल
घटना की सूचना मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विरेंद्र बोहरा जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को घायलों का बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए।

पीएलवी रेनू ने मचाया शोर तो तुरंत मिली मदद

विज्ञापन

पुरान के पास कार खाई में गिर गई। पुरान निवासी पीएलवी रेनू देवी ने जब ऊपर से कुछ गिरने की आवाज सुनी तो वह कामधाम छोड़कर घटना का पता लगाने के लिए दौड़ पड़ीं। मौके पर जाकर कार खाई में गिरने का पता चला तो वह मदद के लिए चिल्लाई। उनके चिल्लाने से आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों का शीघ्र रेस्क्यू हुआ।

दो बकरियों की भी हुई मौत
पुरान में हुई कार दुर्घटना में दो बकरियां भी मारीं गईं। जानकारी के मुताबिक सुशीला अपने मायके वालों के लिए कार में दो बकरियां ले जा रही थी। बीच रास्ते में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में दोनों बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें