फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: नेपाल में भारत से अवैध तरीके से पहुंची दस पेटी बीड़ी पकड़ी, गश्त के बाद भी नहीं रुक रही तस्करी

Mon, 19 May 2025 04:30 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

नेपाल में भारत से अवैध तरीके से पहुंची 10 पेटी बीड़ी पकड़ी गई है। सीमा पर बीओपी स्थापित होने के साथ लगातार गश्त के बावजूद लगातार हो रही तस्करी बड़ी चूक की ओर इशारा कर रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल में भारत से अवैध तरीके से पहुंची 10 पेटी बीड़ी पकड़ी गई है। सीमा पर बीओपी स्थापित होने के साथ लगातार गश्त के बावजूद लगातार हो रही तस्करी बड़ी चूक की ओर इशारा कर रहे हैं। नेपाल के बैतड़ी के दशरथ चंद नगरपालिका-6, सेरा गांव में प्रहरी ने भारत से पहुंची 10 पेटी बीड़ी पकड़ी। प्रहरी के मुताबिक बीड़ी की कीमत 2.82 लाख रुपये है। बैतड़ी के डीएसपी महेंद्र मिश्रा के मुताबिक तस्करी में पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि भारत के गेठीगाड़ा क्षेत्र में टायर ट्यूब के जरिये काली नदी पार कर बीड़ी नेपाल पहुंचाई गई।

पूर्व में भी बीड़ी और अन्य भारतीय सामान की तस्करी के कई मामले सामने आ चुके हैं। गेठीगाड़ा के साथ ही अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एसएसबी की कई बीओपी स्थापित हैं। एसएसबी के जवान सीमा पर अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए लगातार गश्त भी कर रहे हैं। इसके बाद भी दोनों देशों के बीच अवैध तस्करी के मामले सामने आने से सुरक्षा एजेंसियों पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन


पकड़े गए तस्करों ने टायर के ट्यूब के सहारे बीड़ी को काली नदी पर पार कर नेपाल पहुंचाने की बात बताई है। बीड़ी को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। - मकेंद्र मिश्रा, डीएसपी, नेपाल प्रहरी, बैतड़ी

बैतड़ी में भारतीय बीड़ी पकड़े जाने की सूचना है। बीड़ी कहां से पार कराई गई, इसकी जांच की जा रही है। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एसएसबी हर अवैध गतिविधियों पर नजर रख रही है। - प्रतीक कुमार, असिस्टेंट कमांडेंट, एसएसबी, झूलाघाट

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें