फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीएफ को नहीं चलेगा राज्यसभा में पैराशूट सांसद

Wed, 18 May 2016 12:54 AM IST
बिशन सिंह बोरा/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • कांग्रेस और पीडीएफ स्थानीय प्रत्याशी के पक्ष में लामबंद 
  • राज्यसभा सांसद चुनाव में बाजीगर की भूमिका में पीडीएफ 
विज्ञापन
मंत्री प्रसाद नैथानी - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा सांसद की खाली हो रही सीट पर पैराशूट उम्मीदवार की संभावना के बीच पीडीएफ भी स्थानीय सांसद के पक्ष में लामबंद हो गई है। राज्य में सियासी संकट में कांग्रेस सरकार के लिए संकटमोचक बनी पीडीएफ का कहना है कि जीतने के बाद देवभूमि वापस नहीं लौटने वाला पैराशूट सांसद नहीं चाहिए।
विज्ञापन


हालांकि पीडीएफ की मंशा राज्यसभा में एंट्री पाने की है। यही वजह है कि पीडीएफ का कहना है कि उन्होंने तीन सांसदों को सहयोग किया, इस बार पीडीएफ को मौका मिलना चाहिए।

कांग्रेस में मचा घमासान
राज्यसभा सीट के लिए 24 मई से होने वाले नामांकन को लेकर कांग्रेस में इन दिनों स्थानीय और पैराशूट प्रत्याशी को लेकर घमासान मचा है। पार्टी के कई बड़े पदाधिकारी स्थानीय प्रत्याशी के पक्ष में खुलकर सामने आ गए हैं। वहीं सांसद चुनाव में बाजीगर की भूमिका वाली पीडीएफ स्थानीय प्रत्याशी के पक्ष में है।
विज्ञापन


पीडीएफ के अध्यक्ष एवं शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी का कहना है कि पैराशूट प्रत्याशी जीतने के बाद स्थानीय समस्याओं को भूल जाते हैं। पूर्व में आपदा और अब प्रदेश भर के जंगलों के जलने के दौरान सांसद दिल्ली में जमे रहे। पीडीएफ अध्यक्ष ने कहा कि पैराशूट प्रत्याशी उड़कर आते हैं और जीतने के बाद गुम हो जाते हैं। क्षेत्र की जनता को इन्हें खोजना मुश्किल होता है।
विज्ञापन

नैथानी बोले, आपस में तय करेंगे क‌ि क्या किया जाय

मंत्री प्रसाद नैथानी - फोटो : RajivGupta/AmarUjala
राज्य सभा का प्रत्याशी स्थानीय होना चाहिए, प्रत्याशी को लेकर कांग्रेस से वार्ता होनी है जो भी होगा आपस में तय किया जाएगा कि चुनाव क्या किया जाना है।
-मंत्री प्रसाद नैथानी, शिक्षा मंत्री एवं पीडीएफ अध्यक्ष  

राज्य सभा सांसद उत्तराखंड से ही होना चाहिए, सियासी संकट में बाहरी व्यक्ति ने सहयोग नहीं किया। इस बार अनुसूचित जाति के व्यक्ति को प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। प्रदेश में 25 फीसदी से अधिक आबादी एससी की है।
-आशा टम्टा, प्रदेश कांग्रेस सचिव   
 
जिस व्यक्ति ने बुरे समय में साथ दिया है, संगठन को मजबूत करने का काम किया है उसे राज्यसभा का टिकट दिया जाना चाहिए। मेरी समझ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को टिकट दिया जाना चाहिए।
-लाल चंद शर्मा, कांग्रेस पूर्व महानगर अध्यक्ष
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें