फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा क्रिकेट क्लब चाकीसैंण ने जीता टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा क्रिकेट क्लब चाकीसैंण की ओर से खरकासारी में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में चाकीसैंण क्रिकेट क्लब ने बड़ेथ को 101 रन से हराकर फाइनल जीत लिया। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

खरकासारी में आयोजित प्रतियोगिता में पहले बल्लेबाजी करते हुए चाकीसैंण क्रिकेट क्लब ने 15 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। इसमें अरुण राणा ने 37, रोहित ने 33 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बड़ेथ की पूरी टीम 12 ओवर में 92 रनों पर सिमट गई। बड़ेथ की टीम से मनोज ने 46 रन बनाए। टीम के कप्तान हर्ष पंवार ने कहा कि उन्होंने यह टूर्नामेंट कई सालों बाद जीता है। युवा क्रिकेट क्लब चौकीसैंण के अध्यक्ष मनोज रौथान ने कहा कि क्लब का गठन होने के बाद यह पहला टूर्नामेंट था। इस मौके पर क्लब के उपाध्यक्ष मगन सिंह, कोषाध्यक्ष महावीर सिंह, सुरेंद्र, सुंदर सिंह, संजय भंडारी, मीडिया प्रभारी अजय बिष्ट, विनोद कंडारी, सूरज नेगी, जस्सी बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें