फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: लोन के नाम पर महिला से 11 लाख की ठगी

Wed, 10 Apr 2024 07:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिलाधिकारी कार्यालय में सेवारत एक कर्मचारी की पत्नी से लोन के नाम पर 11 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। कोतवाली पौड़ी पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल नंद किशोर भट्ट ने बताया कि मामले की जांच चौकी प्रभारी पाटीसैंण मुकेश भट्ट को सौंपी है।
विज्ञापन

डीएम कार्यालय पौड़ी में सेवारत एक कर्मचारी की पत्नी को जनवरी 2024 में लोन देने के नाम पर एक फोन आया। कर्मचारी की पत्नी ने लोन के लिए हामी भरी। इसके बाद लोन की प्रोसेसिंग फीस सहित अन्य फीस के नाम पर वह महिला से पैसे मांगता गया। कर्मी की पत्नी ने जनवरी से मार्च 2024 तक ठग को कुल 11 लाख दिए। जब उसके पास कोई धनराशि शेष नहीं बची, तो ठग ने उसे पैसे डबल करने का लालच दिया। इसके बाद महिला ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। कोतवाल पौड़ी नंद किशोर भट्ट ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें