फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर कालेज खिर्सू में देगा महाविद्यालय के लिए भूमि

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय आदर्श इंटर कालेज खिर्सू नवसृजित राजकीय महाविद्यालय खिर्सू के लिए भूमि देगा। विद्यालय प्रबंधन व पीटीए ने विद्यालय की 25 नाली भूमि महाविद्यालय प्रशासन को देने का प्रस्ताव दिया है। महाविद्यालय के प्रभारी नोडल अधिकारी ने डीएम को इस संबंध में पत्र भेजा है। वहीं महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

नवसृजित राजकीय महाविद्यालय खिर्सू का संचालन बीआरसी खिर्सू के भवन में शुरू हो गया है। महाविद्यालय में प्राचार्य के साथ शिक्षकों व कर्मचारियों सहित कुल 13 पद सृजित किए गए हैं। यहां हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, अर्थशास्त्र, राजनीतिशास्त्र व भूगोल विषय में स्नात्तक प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश शुरू हो गए हैं। महाविद्यालय के प्रभारी नोडल अधिकारी व राजकीय महाविद्यालय चौबट्टाखाल के प्राचार्य डा. डीएस नेगी ने बताया कि स्नात्तक प्रथम वर्ष कला संकाय के लिए 14 आवेदन फार्म बिक चुके हैं। दो फार्म जमा हो गए हैं। डा. नेगी ने बताया कि डीएम पौड़ी को इंटर कालेज की भूमि महाविद्यालय के नाम हस्तांतरित किए जाने के लिए पत्र भेज दिया गया है।
प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त
पौड़ी। शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग से भरत सिंह रावत को महाविद्यालय खिर्सू संबंद्ध किया गया है। रावत महाविद्यालय के प्रशासिक अधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
विज्ञापन

खिर्सू महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य हुए नियुक्त
पौड़ी। महाविद्यालय खिर्सू में प्रभारी प्राचार्य/नोडल अधिकारी के रूप में डा. अरुण कुमार सिंह की नियुक्ति हुई है। डा. सिंह शुक्रवार को पदभार संभालेंगे। वर्तमान में वे क्वीली महाविद्यालय टिहरी में सेवारत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें