फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी में छाए रहे पानी, बिजली व सड़क के मुद्दे

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविडकाल के बाद आयोजित ब्लाक पाबौ की पहली बीडीसी बैठक में पेयजल, सड़क, बिजली, वन विभाग, सिंचाई, लघु सिंर्चाई, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि विभागों से जुड़े मुद्दे छाए रहे। ब्लाक प्रमुख ने अधिकारियों को शिकायतों को प्राथमिकता के साथ समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को महाविद्यालय पाबौ सभागार में आयोजित बीडीसी बैठक की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख डा. रजनी रावत ने की। प्रमुख डा. रावत ने कहा कि जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की जो भी समस्याएं सदन में रखी हैं, उनका अधिकारी निर्धारित समयसीमा में प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें। किसी भी समस्या के समाधान में अधिकारियों की लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। प्रधान संगठन के पाबौ अध्यक्ष अनिल नेगी ने कहा कि मनरेगा के तहत हो रहे विकास कार्यों का भुगतान समय पर नहीं हो रहा है। प्रधान पाबौ हरेंद्र कोली ने बुआखाल-रामनगर हाईवे के तहत पाबौ बाजार क्षेत्र में राजमार्ग के दोनों छोरों पर नालियों का निर्माण करने की मांग की। सदन में जल जीवन मिशन के तहत तृतीय चरण के कार्य, आजीविका विकास योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। बैठक का संचालन बीडीओ टीएस रावत ने किया। इस अवसर पर ज्येष्ठ प्रमुख मुकेश कंडारी, कनिष्ठ प्रमुख सुमंगला देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य शिशुपाल सिंह, आरपी नौटियाल, अभिषेक चौधरी, सुचि चौहान, मनोज नेगी, अंजलि देवी, आरती बिष्ट, लीला रावत और पुष्पा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें