फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के बढ़े बिलों से परेशान ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड थलीसैंण के ग्राम खंडमल्ला के ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर बिना मीटर रीडिंग के बिल एक साल बाद दिए जाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मुख्यालय पौड़ी पहुंच जिलाधिकारी से विभागीय अधिकारियों की लापरवाही की शिकायत की। साथ ही कहा कि बेतहाशा बढ़े बिलों को जल्द वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को थलीसैंण ब्लाक के टीला सीट से जिला पंचायत सदस्य गणेश नेगी के नेतृत्व में ग्रामीण मुख्यालय पौड़ी पहुंचे। यहां जिलाधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे से मुलाकात कर उन्होंने बिजली के बढ़े बिल आने पर आक्रोश जताया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण जो बिल ऑनलाइन जमा कर रहे हैं वह अगले बिल में घटकर नहीं आता। वहीं डीएम जोगदंडे ने ग्रामीणों को सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया। इस अवसर पर गोविंद सिंह, मातवर सिंह, पंकज सिंह, देव सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें