फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने रोका रेल परियोजना का निर्माण कार्य

विज्ञापन
रानीहाट रेलवे परियोजना की सुरंग के अंदर प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
विकास खंड कीर्तिनगर के रानीहाट और नैथाणा के रेल परियोजना प्रभावितों ने शनिवार को रेलवे सुरंग का निर्माण कार्य बंद करवा दिया। मौके पर शासन-प्रशासन और कार्यदायी एजेंसी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रभावितों ने कार्यदायी एजेंसियों पर उपेक्षा और वादा खिलाफी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शनिवार को प्रधान आशा भट्ट के नेतृत्व में नैथाणा और रानीहाट के आक्रोशित लोग परियोजना के कार्य स्थल पर पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने परियोजना सुरंग के पास प्रदर्शन कर रेल सुरंग का निर्माण कार्य बंद करवा दिया। इस दौरान मौके पर पहुंचे एसडीएम अजयवीर सिंह ने प्रभावितों से समस्याओं के समाधान के लिए 27 जुलाई तक का समय मांगा। प्रभावितों ने कहा कि जब भी वह मांगों के लिए धरना प्रदर्शन करते हैं, तो मात्र उन्हें आश्वासन दिए जाते हैं। कहा कि खेती पर निर्भर कई लोगों की भूमि परियोजना में जाने से उनके सामने रोजीरोटी का संकट पैदा हो गया है। परियोजना के निर्माण कार्य में लगी एजेंसियों की ओर से रोजगार दिए जाने का प्रलोभन देकर गांव के 45 युवाओं को जनवरी में तीन माह का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उनसे बिना किसी मानदेय के काम लिया गया, लेकिन आज तक न तो उनको प्रमाण पत्र दिए गए और न ही नौकरी। प्रभावितों ने एसडीएम से कहा कि जब तक उन्हें स्थायी रोजगार नहीं दिया जाता, तब तक वह परियोजना का विरोध करते रहेंगे। प्रदर्शनकारियों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य डा. उत्तम भंडारी, रोशन रूडोला, उषा रावत, सुनीता देवी, सुदामा देवी, शकुंतला, कमला, क्रांति, अनिता, उर्मिला, मुन्नी, कल्पु, शुक्री देवी, जगदीश प्रसाद, रमेश रावत, पूर्व प्रधान मनोज जोशी, हेमवंत रावत, शूरवीर सिंह, विनोद सिंह, प्रवीन चौहान आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें