फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम के विरोध में ग्रामीणों ने की पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के विरोध में प्रस्तावित गांवों के लोगों ने पदयात्रा निकाली। कलियासौड़ से शुरू हुई पदयात्रा गोलापार्क में संपन्न हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का पुतला फूंका। ग्रामीणों के आंदोलन को पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी समेत अन्य कांग्रेसियों ने समर्थन दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को यहां से करीब 13 किलोमीटर दूर कलियासौड़ से ग्राम प्रधान सावित्री देवी के नेतृत्व में नगर निगम के विरोध में पदयात्रा शुरू हुई। पदयात्रा में डुंगरीपंथ, फरासू, स्वीत और गहड़ गांव के ग्राम प्रधान व अन्य लोग शामिल हुए। पदयात्रा के गोला पार्क में पहुंचने पर जनसभा संपन्न हुई। आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे पूर्व मंत्री नैथानी ने कहा कि ग्रामीणों की मांग अनसुनी करना भाजपा को महंगा पड़ेगा। नगर पालिका अध्यक्ष पूनम तिवाड़ी ने कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह पर द्वेषभाव से काम करने का आरोप लगाया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुषमा नेगी ने कहा कि भाजपा ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर हटाने की कोशिश की थी लेकिन भाजपा के नेता नाकाम रहे। सभा के बाद ग्रामीणों ने मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख भवानी गायत्री, कांग्रेस प्रदेश महासचिव प्रदीप तिवाड़ी, मोहन गायत्री, प्रधान स्वीत राजेंद्र मोहन, प्रधान फरासू सुरभि, प्रधान डुंगरीपंथ ममता रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें