फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: विजय दिवस की स्मृति में हुई क्रॉस कंट्री दौड़ में विजय व मीनाक्षी अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। जिला प्रशासन की पहल पर मुख्यालय में विजय दिवस के उपलक्ष्य में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन हुआ। जिसमें विजय व मीनाक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

जिला खेल विभाग की ओर से कंडोलिया-टेका मोटर मार्ग पर आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ का उद्घाटन पौड़ी कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह व जिला क्रीड़ा अधिकारी संदीप डुकलान ने किया। ओपन बालक वर्ग में 6 किमी व बालिका वर्ग की 3 किमी दौड़ का आयोजन किया गया। ओपन बालक वर्ग में विजय सिंह ने पहला, राय धर्मेश जवाई ने दूसरा व जीवन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में मीनाक्षी नेगी प्रथम, निधि नेगी द्वितीय व सुमन मलारी तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला सैनिक कल्याण अधिकारी करन सिंह रावत ने बताया कि 16 दिसंबर 1971 की भारत- पाक युद्ध में भारतीय सेना के अदम्य साहस व वीरता की स्मृति में विभाग की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बताया कि सोमवार 16 दिसंबर को मुख्यालय में विजय दिवस को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जिसमें युद्ध में शामिल सैनिकों व वीरांगनाओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही ऑडिटोरियम हॉल में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस मौके पर अपर उप निरीक्षक दिनेश गुसाईं, दिनेश नेगी, दिनेश चौधरी, अनिल बिजलवान, गंगा प्रसाद संतोषी, रूपेश यादव, नीतू पंत, सुनील रावत, योगेश भट्ट, आशीष कुमार और विनोद कुकरेती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें