फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्स खाई में गिरी, वाहन चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के पैठाणी-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग पर चुठानी बैंड में एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन सवार चालक की मौत हो गई। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय पौड़ी भेज दिया है।
विज्ञापन

पैठाणी-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग पर एक मैक्स वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से वाहन चालक/स्वामी अनूप चौधरी (40) पुत्र रतन सिंह चौधरी निवासी ग्राम महड़, पट्टी बचणस्यूं जिला रुद्रप्रयाग की मौत हो गई। थानाध्यक्ष पैठाणी प्रताप सिंह ने बताया कि अनूप चौधरी पैठाणी में अपने किसी परिजन के यहां शादी समारोह में शामिल होने आया था। लौटते समय पैठाणी से कुछ दूरी पर स्थित चुठानी बैंड पर उनका मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। वाहन दुर्घटना में अनूप बुरी तरह घायल हो गया। उन्होंने बताया कि 108 सेवा के माध्यम से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में भर्ती किया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें