फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के सर्मथन में आया उक्रांद

विज्ञापन
पौड़ी में रैली निकाल प्रदर्शन करते आंगनबाड़ी कार्यकत्री व उक्रांद कार्यकर्ता। - फोटो : PAURI
विज्ञापन
उत्तराखंड क्रांति दल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन को अपना सर्मथन दिया है। उक्रांद ने सरकार पर कार्यकर्ताओं के हितों पर कुठाराघात का आरोप लगाया। कहा कि सरकार लगातार प्रदेश में कर्मचारियों की आवाज को दबाने का काम कर रही है। कहा कि उक्रांद आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के आंदोलन को प्रदेशव्यापी बना, उनके हक की लड़ाई को निर्णायक बनाएगा।
विज्ञापन

मुख्यालय के बद्रीनाथ धर्मशाला में उक्रांद कार्यकर्ता व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एकत्र हुई। यहां से एक संयुक्त रैली निकाली गई, जो सिविल लाइन, एजेंसी चौक, माल रोड, बस अड्डा, धारा रोड होते हुए डीएम कार्यालय परिसर पहुंची। जहां आंगनबाड़ी व उक्रांद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर उक्रांद के पूर्व केंद्रीय प्रवक्ता सुरेश चंद्र जुयाल, जिला संगठन मंत्री महेंद्र ङ्क्षसह रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध पोखरियाल व जिलाध्यक्ष मनमोहन पंत ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दिसंबर 2019 से आंदोलित हैं। लेकिन सरकार इनकी मांगों के समाधान को लेकर उदासीन बनी हुई है। कहा कि कर्मचारियों के हितों की लडम़ें उक्रांद उनके साथ खड़ा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगठन की पौड़ी ब्लाक अध्यक्ष अर्चना रमोला ने कहा कि उक्रांद के सर्मथन से आंदोलन को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में एडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री दरवान सिंह, देवेश डोभाल, हेमलता देवी, रजनी असवाल, पूजा देवी, सरोजनी, बबीता, मंजू, कविता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें