फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: कर्णप्रयाग प्रकरण की जांच हरिद्वार भेजे जाने पर यूकेडी ने उठाए सवाल

Wed, 24 Jun 2026 07:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। यूकेडी ने कर्णप्रयाग विवाद मामले की जांच हरिद्वार स्थानांतरित किए जाने और नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण में कथित रूप से शामिल निहंगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर कड़ी आपत्ति जताई। पार्टी ने मामले की निष्पक्ष जांच चमोली पुलिस से कराने की मांग की। चेतावनी दी यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में यूकेडी युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय प्रवक्ता अरुण नेगी ने कहा कि कर्णप्रयाग में हुई घटनाओं के संबंध में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई और जांच को जिले से बाहर स्थानांतरित करना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि पथराव और शांति व्यवस्था प्रभावित करने जैसी घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यूकेडी के अचल नेगी ने कहा कि नगरासू गुरुद्वारे में डेरा डाले निहंगों को बिना किसी कानूनी कार्रवाई के जाने देना कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगाता है। इस मौके पर राहुल राणा, जसपाल नेगी, विक्की बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें