फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौलीधार के पास ट्रक खाई में गिरा, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बृहस्पतिवार को दुर्घटनाग्रस्त ट्रक चालक की जान पुलिस की तत्परता से बच गई। ट्रक चालक ट्रक के अंदर ही फंस गया था। पुलिस ने कटर से ट्रक की बॉडी काटकर डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया। हादसे में ट्रक चालक और क्लीनर घायल हुए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात लगभग साढ़े 10 बजे बदरीनाथ हाईवे पर धौलीधार के पास गैस सिलिंडर से भरा ट्रक खाई में पलट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को सड़क तक किसी तरह पहुंचे क्लीनर मोहन सिंह ने बताया कि चालक सज्जन सिंह ट्रक के अंदर फंसा हुआ है। थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत की अगुवाई में पुलिस टीम ने करीब डेढ़ घंटे में कटर से ट्रक की बॉडी काटकर चालक को सकुशल बाहर निकाल लिया। रावत ने बताया कि ट्रक हरिद्वार से गैस सिलिंडर लेकर अगस्त्यमुनि जा रहा था। रास्ते में दुर्घटना हो गई। पुलिस ने दोनों को सीएचसी देवप्रयाग में भर्ती कराया है। पुलिस को चालक ने बताया कि सामने से आ रहे वाहन को बचाने की कोशिश में ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें