फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमधार-फरासू के बीच झील में समाया ट्रक, चालक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर चमधार- फरासू के बीच मंगलवार देर रात रेलवे प्रोजेक्ट का सीमेंट से भरा कैप्सूल ट्रक चालक समेत अलकनंदा नदी में बनी झील (श्रीनगर जल विद्युत परियोजना झील) में समा गया। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रात में रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन अंधेरा होने की वजह से कुछ पता नहीं चल पाया। तो बुधवार को फिर से अभियान चलाया गया, लेकिन चालक का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

पुलिस को मंगलवार रात लगभग साढ़े 11 बजे श्रीनगर से करीब सात किमी दूर चमधार से पहले एक वाहन के नदी में गिरने की सूचना मिली, जिस पर कोतवाल हरिओम राज चौहान और श्रीकोट चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ के साथ मौके पर पहुंचे। रात में खाई में उतरकर खोज-बचाव दल ने ट्रक की ढूंढ खोज की, लेकिन वाहन और उसमें सवार लोगों का पता नहीं चल पाया।
बुधवार सुबह राफ्ट के सहारे एसडीआरएफ और जल पुलिस ने तलाश की। दुर्घटनास्थल पर पानी के अंदर कैप्सूल ट्रक का थोड़ा सा हिस्सा दिखाई दिया, लेकिन सीमेंट से भरा होने की वजह से कुछ देर में ट्रक झील में समा गया। कोतवाल ने बताया कि ट्रक दादरी उत्तर प्रदेश से गौचर सीमेंट लेकर जा रहा था। इसे प्रदीप कुमार (35) पुत्र जगेसर निवासी कक्केपुर हलोर जिला रायबरेली (यूपी) चला रहा था। प्राथमिक सूचना के आधार पर यह जानकारी मिली है कि ट्रक में सिर्फ चालक ही सवार था। ट्रक और चालक की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें