फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: उप जिला चिकित्सालय में शुरू हुआा चर्मरोग का उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। राजकीय उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर में त्वचारोग विशेषज्ञ की नियुक्ति होने से यहांं पहुंचने वाले मरीजों को अब उपचार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। आज तक अस्पताल में त्वचा रोग विशेषज्ञ नहीं होने से मरीजों को चर्म रोग संबंधी उपचार के लिए बेस चिकित्सालय श्रीकोट व देहरादून आदि जगहों के चक्कर लगाने पड़ते थे।
विज्ञापन

अस्पताल के सीएमएस डॉ. नीरज राॅय ने बताया कि त्वचा रोग विभाग में 14 नवंबर को चर्म रोग विशेष डॉक्टर साधना रतूड़ी ने ज्वाइनिंग दी है। इससे पूर्व डॉ. रतूड़ी अल्मोड़ा जिले में तैनात थी। पीजी करने के बाद उन्होंने उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर में ज्वाइन किया है। बताया कि अस्पताल में चर्मरोग विशेषज्ञ की तैनाती होने पर उपचार के लिए यहां पहुंचने वाले मरीजों को काफी लाभ मिलेगा। अब उन्हें चर्मरोग संबंधी उपचार के लिए ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें