फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी में 45 मोटर मार्गों पर आवाजाही ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में दो दिन से ही रही बारिश से विभिन्न क्षेत्रों में जगह-जगह मलबा आने से तीन हाईवे के साथ ही 45 मोटर मार्गों पर वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी हुई है। अधिकांश बाधित मोटर मार्ग ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। संबंधित विभाग लगातार यातायात सुचारु करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

जनपदमें बारिश से मलबा आने के चलते मरचूला-सराईखेत- बैजरों-पोखड़ा-सतपुली, घटटूघाट- चैलूसैंण-गुमखाल-लैंसडोन-रिखणीखाल-बीरोंखाल, कर्णप्रयाग-नौटी-पैठाणी राज्य मार्ग पर यातायात बाधित है। इसके अलावा चमधार-सिरों मोटर मार्ग, बनेख-दियूसी-थापला, नौगांव-छैतुड़-भूतनिसी, घंडियाल- कनोठखाल, सांगलाकोटी-गुंडिंडा-तिलखोली-जजेड़ी, धुमाकोट-पिपली, खैरासैंण संपर्क मार्ग, मथगावं संपर्क मार्ग, सतपुली-बरसूड़ी, पौखाल-कण्वाश्रम, नैनीडांडा-शंकरपुर, सतपुली-एकेश्वर-जणदादेवी, पासीणा बैड- जिठखोली, व्यासघाट-किंसूर, कौडियाला-व्यासघाट, सतपुली-सिसल्डी मोटर मार्ग समेत 45 मोटर मार्गों पर आवाजाही बंद है। मार्गों को खोलने के लिए लोनिवि के विभिन्न डिवीजन जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें