फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की समस्त पंचायतों में घर-घर होगा शौचायलों का सर्वेक्षण: डाॅ. चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जनपद पौड़ी की समस्त ग्राम पंचायतों में घर-घर जाकर शौचायलों की यथा स्थिति का सर्वेक्षण किया जाएगा। जिलाधिकारी पौड़ी डाॅ. आशीष चौहान ने मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। डाॅ. चौहान ने बताया कि गुलदार के हमले में घायल बच्चे के घर में शौचालय नहीं होने का मामला सामने आया है। प्रकरण की जांच दो सदस्यीय कमेटी कर रही है। लेकिन अब पूरे जिले की सभी पंचायतों में शौचालय निर्माण को लेकर घर-घर सर्वेक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

अमर उजाला ने बीते एक अक्तूबर के अंक में ''''गुलदार के हमले ने खोली सरकारी तंत्र'''' की पोल शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। जिसमें बीते 21 सितंबर को द्वारीखाल ब्लाॅक के ठांगर गांव में गुलदार के हमले में घायल बच्चे के घर शौचालय नहीं होने के प्रकरण को प्रमुख के साथ प्रकाशित किया गया था। गुलदार ने बच्चे पर तब हमला किया था, जब वह सुबह करीब सात बजे खुले में शौच के लिए जा रहा था। बच्चे के घर पर बिजली व्यवस्था भी नहीं है। इसके अलावा प्रभावित परिवार पीएम आवास योजना से भी वंचित है। बच्चे का आधार कार्ड भी अपडेट नहीं है। जिसके बाद जिला प्रशासन पौड़ी ने जनपद की प्रत्येक ग्राम पंचायत में शौचालय निर्माण की यथास्थिति की जांच के लिए सर्वेक्षण किए जाने का निर्णय लिया है। जनपद पौड़ी में 1173 ग्राम पंचायतें हैं। जिन्हें ओडीएफ (खुले में शौच से मुक्त) घोषित किया जा चुका है। लेकिन ठांगर गांव में बच्चे पर गुलदार के हमले ने सरकारी तंत्र की लापरवाही की पोल खोल दी है। डीएम पौड़ी डाॅ. आशीष चौहान ने बताया कि जिले की समस्त पंचायतों में ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत विकास अधिकारी घर-घर जाकर शौचालय निर्माण की यथास्थिति का सर्वेक्षण करेंगे। जिस किसी भी कारण से कोई परिवार अगर शौचालय से वंचित रह गया होगा, उसे शौचालय की सुविधा दी जाएगी। कहा, इस संबंध में सीडीओ पौड़ी को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें