फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: प्रभारी चिकित्साधिकारी थलीसैंण से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। मुख्य चिकित्साधिकारी पौड़ी डाॅ. प्रवीण कुमार ने प्रभारी चिकित्साधिकारी थलीसैंण का स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब दिए जाने के निर्देश दिए हैं। कहा, निर्धारित तिथि तक संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने पर लापरवाही बरतने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

जिलाधिकारी पौड़ी डॉ. आशीष चौहान ने बीते दिनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थलीसैण का औचक रात्रि निरीक्षण किया था। इस दौरान अस्पताल लावारिस हालात में मिला था। अस्पताल में रात्रि ड्यूटी पर कोई कर्मचारी तैनात नहीं था। मेडिकल वेस्ट बेतरतीब फैला हुआ था और कमरों में ताला नहीं लगाया गया था। डाॅ. चौहान ने बताया था कि निरीक्षण के लिए जैसे थलीसैंण सीएचसी के मुख्य प्रवेश द्वार पर पहुंचे, तो सभी वार्ड व चिकित्साधिकारी कक्ष बंद पाए गए। इनमें कोई ताला नहीं लगा था।
विज्ञापन

वार्ड में उपयोग में लाए गए इंजेक्शन के साथ ही मेडिकल वेस्ट सामग्री कूड़ादान में बेतरतीब ढंग से फेंकी हुई थी। अस्पताल कार्मिकों द्वारा अस्पताल में सभी लेखन सामग्री, ओपीडी पंजिका, उपकरण खुले में छोड़े थे। कहा था कि 108 सेवा वाहन अस्पताल गेट के पास खडा था, जिसमें कोई भी कर्मचारी व वाहन चालक उपस्थित नहीं था। कहा था कि रात्रिकाल में किसी गंभीर मरीज का उपचार करने को किसी भी चिकित्सा कर्मी का उपस्थित न होना बहुत ही बड़ी लापरवाही थी।
अस्पताल में महत्वपूर्ण उपकरण, दवाईयां, दस्तावेज, सार्वजनिक व विभागीय परिसंपत्ति को लावालिस छोड़ा गया था। जिसके चोरी होने या उन्हें क्षति पहुंचाए जाने की ऐसे में पूरी आशंका थी। कहा था कि अस्पताल में सुरक्षा कर्मी, वार्ड ब्वाय, फार्मसिस्ट व डाक्टर की तैनाती अनिवार्य है। डीएम डाॅ. आशीष चौहान ने सीएमओ पौड़ी को चिकित्सा सेवा के प्रति लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ जल्द ही कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाए जाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

सीएमओ डाॅ. प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रभारी चिकित्साधिकारी थलीसैंण को नोटिस जारी कर सीएचसी में रात्रि ड्यूटी किन-किन कार्मिकों की थी। किस स्तर पर यह लापरवाही बरती गई है, इस पर दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। कहा निर्धारित समयसीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें