फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सरकार और जनता के बीच की है महत्वपूर्ण कड़ी

विज्ञापन
श्रीनगर गढ़वाल विवि में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पंचायत प्रतिनिधियों के साथ जन संवाद कार्यक्रम समय की कमी की वजह से लगभग 15 मिनट में निपट गया। मुख्यमंत्री प्रतिनिधियों के साथ संवाद करने के बजाय अपनी बात कह कर निकल गए।
विज्ञापन

मंगलवार को गढ़वाल विवि के एसीएल हॉल में मुख्यमंत्री का पंचायत प्रतिनिधियों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम निर्धारित समय दोपहर डेढ़ बजे के बजाय साढ़े तीन बजे शुरू हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया।
तत्पश्चात पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी लोग उत्तराखंड के सतत विकास के लिए काम कर रहे हैं। इसलिए हम चाहते हैं कि आपस में संवाद करें। ग्राम प्रधान ऐसे महत्वपूर्ण प्रतिनिधि हैं, जो सरकार की योजनाओं को सीधे क्रियान्वित करने का काम करते हैं। जनता और सरकार के बीच सेतु का काम करते हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने बोधिसत्व कार्यक्रम शुरू किया है। इसमें विचारों की श्रंखला के माध्यम से सुनिश्चित किया है कि नीति आयोग, वैज्ञानिक, सलाहकार व विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट लोगों से संवाद हो। जब हमारा राज्य 25 साल को हो तो हर क्षेत्र में श्रेष्ठ राज्य हो।
धामी ने कहा कि हमने 500 निर्णय लिए हैं। सभी का वित्तीय प्रबंधन के साथ जीओ जारी कर रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने कहा कि भले ही प्रतिनिधियों से संवाद नहीं किया जा सका हो लेकिन सभी के सुझाव ले लिए गए हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें