फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: भारतीय ज्ञान परंपरा में सर्वांगिण विकास का लक्ष्य

Tue, 19 Mar 2024 07:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा संकाय की ओर से आयोजित किया गया राष्ट्रीय वेबिनार
विज्ञापन

श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के शिक्षा संकाय की ओर से उच्च शिक्षा मेें भारतीय ज्ञान परंपरा की उपादेयता विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार हुआ। कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने कहा कि भारतीय दर्शन एवं भारतीय ज्ञान परंपरा वसुधैव कुटुम्बकम् विचाराधारा पर ही आधारित है।
विज्ञापन

डीन प्रो. रमा मैखुरी ने कहा कि भारतीय संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए भारतीय ज्ञान परंपरा का ज्ञान परम आवश्यक है। गुजरात विवि के कुलपति प्रो. निरजा ए. गुप्ता, स्कूल ऑफ एजुकेशन इग्नू के निदेशक सीबी शर्मा ने किताबों में भारतीय ज्ञान को स्थान देने पर जोर दिया। मध्य प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. कुमार रत्नम, माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विवि भोपाल के कुलपति प्रो. केजी सुरेश, एनएलयू जयपुर की कुलपति प्रो. निष्ठा जसवाल, प्रो. सुनीता गोदियाल ने भी विचार रखे। वेबिनार के संयोजक डॉ. अमरजीत सिंह परिहार ने कहा कि भारतीय ज्ञान को जनमानस तक पहुंचाने के लिए शिक्षा से जोड़ना आवश्यक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें