फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: ‘गंगा की निर्मलता के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरी’

Tue, 19 Mar 2024 06:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
महाविद्यालय पाबौ में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं व अति​थि। संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पाबौ। राजकीय महाविद्यालय पाबौ में नमामि गंगे के स्वच्छता पखवाड़ा के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राचार्य प्रो. सत्य प्रकाश शर्मा ने कहा कि गंगा की अविरलता व निर्मलता के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है। मुख्य अतिथि मनोहर बिष्ट ने कहा कि गंगा ही नहीं बल्कि उसकी सहायक नदियों को प्रदूषण से बचाने के लिए मिलकर काम करना होगा। डाॅ. मुकेश शाह ने अर्थ गंगा के महत्व पर जानकारी दी। आर्ट ऑफ़ लिविंग की जिला समन्वयक प्रमिला रावत ने योग में ध्यान क्रिया का अभ्यास कराया। योग प्रशिक्षक सुनील पंत ने योग, ध्यान से तनाव को दूर करने के तरीके बताए। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. सुनीता चौहान ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह नेगी, पीटीए अध्यक्ष मकान सिंह, प्रधानाचार्य अमित कठैत, शिक्षक डाॅ. गणेश चंद्र, डाॅ. तनुजा रावत और डाॅ. सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान चलाया और विभिन्न तरह का प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें