फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या लौटे श्रीराम का हुआ राजतिलक

विज्ञापन
पौड़ी में श्रीराम शोभा यात्रा का दृश्य। - फोटो : PAURI
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पौड़ी की रामलीला में लंका विजय के बाद अयोध्या लौटे श्रीराम का राजतिलक हुआ। इस दौरान शहर में शोभा यात्रा निकाली गई। जहां श्रीराम पर सड़क के दोनों छोरों पर खड़े श्रद्घालुओं ने पुष्पवर्षा की। भगवान का आर्शीवाद लेकर प्रसाद भी गृहण किया। वहीं भरत मिलाप का दृश्य देख दर्शक भावुक हो उठे।
विज्ञापन

शनिवार को मुख्यालय पौड़ी में रामलीला मैदान से श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ये यात्रा अपर बाजार, धारा रोड, बस अड्डा, लक्ष्मीनारायण मंदिर, माल रोड, एजेंसी चौक से होते हुए वापस रामलीला मैदान पहुंची। मंच के पास अपर बाजार में श्रीराम-भरत का मिलाप हुआ। यात्रा में सड़क के दोनों छोरों पर खड़े श्रद्धालुओं ने श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण व हनुमान पर पुष्पवर्षा की। इसके बाद रामलीला मैदान में सजे अयोध्या के दरबार में श्रीराम का राज्याभिषेक व राजतिलक हुआ। इससे पहले शुक्रवार रात रामलीला में कुंभकरण वध, लक्ष्मण मेघनाद युद्ध, मेघनाद वध, सुलोचना के सती होने और राम-रावण युद्ध का मंचन किया गया। रावण वध के दौरान लंकापति के पात्र जगत किशोर बड़थ्वाल व श्रीराम के पात्र गौरव गैरोला के जीवंत अभिनय को देख दर्शकों में रोमांच भर आया। इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। शनिवार को रामलीला मंच पर कलाकारों के पुरस्कार वितरण के साथ मंचन का समापन हुआ। श्री रामलीला मंचन एंव सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष उमा चरण बड़थ्वाल ने मंचन के सफल आयोजन के लिए प्रशासन, पुलिस, पालिका, समिति से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति व शहरवासियों का आधार जताया। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी पृथ्वीपाल सिंह चौहान, पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, वरिष्ठ रंगकर्मी गौरी शंकर थपलियाल, जसपाल रावत, वीरेंद्र खंकरियाल, मनोज रावत अंजुल, भरत सिंह, कुलदीप गुसांई आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें