फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर वधू ने लगाया काफल का पौधा

विज्ञापन
पौड़ी के क्यूंकालेश्वर मंदिर में काफल का पौधा लगाते वर वधू - फोटो : PAURI
विज्ञापन
क्यूंकालेश्वर मंदिर में वर-वधू ने काफल का पौधा लगाया। इस दौरान लगाए गए पौधे का संरक्षण करने की भी जिम्मेदारी वर-वधू द्वारा ली गई। शुक्रवार को क्यूंकालेश्वर मंदिर में पौड़ी निवासी मनोज बिष्ट व मीरा का विवाह संपन्न हुआ। इस दौरान वर-वधू ने अपने विवाह के अवसर पर काफल का पौधा लगाया। साथ ही इसके संरक्षण की भी शपथ ली। मनोज बिष्ट ने कहा कि उन्होंने अपने विवाह पर पहले से ही पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पौधा लगाने की योजना बनाई थी। इसके तहत काफल का पौधा लगाते हुए उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी ली गई है। पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को प्रयास करने होंगे तभी हम पर्यावरण का संरक्षण सही तरीके से कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें