फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: उप जिला अस्पताल को मिले 17 नए नर्सिंग अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में जल्द होगी 25 वार्ड ब्वाय व चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नियुक्ति
विज्ञापन

श्रीनगर। उप जिला अस्पताल को 17 नए नर्सिंग अधिकारी मिले हैं। अस्पताल में अब कुल 24 नर्सिंग अधिकारी हो गए हैं। जल्द ही अस्पताल में 25 वार्ड ब्वाय व चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भी नियुक्तियां होंगी। स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत का फोकस उप जिला अस्पताल की सेवाओं को बेहतर करने पर है। यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ ही 25 से अधिक डॉक्टर तैनात हैं। साथ ही नर्सिंग सेवाओं को मजबूत करने के लिए यहां पर 24 नर्सिंग स्टॉफ की नियुक्ति कर दी गई है।
विज्ञापन

अस्पताल के सीएमएस डाॅ. गोविंद पुजारी ने बताया कि अस्पताल में 17 नए नर्सिंग अधिकारियों की ज्वाइनिंग हो गई है। जरूरत के हिसाब से वार्डों में नर्सिंग अधिकारी तैनात किए जा रहे हैं। अस्पताल में नर्सिंग स्टॉफ पर्याप्त संख्या में नियुक्त है। जल्द ही अस्पताल में 25 वार्ड ब्वाय के साथ ही अन्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी नियुक्त होंगे। जिसके बाद अस्पताल में बना पांच बेड का आईसीयू वार्ड भी संचालित होने लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें