फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: छात्रों ने किया नाटक का बेहतर मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल केंद्रीय विवि के लोक कला संस्कृति विभाग की ओर से दो दिवसीय नाट्य महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि भूगर्भ विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. एमपीएस बिष्ट और वरिष्ठ संस्कृति कर्मी मदनलाल डंगवाल ने किया। उन्होंने विभाग के छात्र-छात्राओं की अभिनय व संवाद प्रस्तुति की सराहना की।
विज्ञापन

पहले दिन नाट्य महोत्सव में लेखक नाग बोडस कृत नाटक नर-नारी उर्फ थैंक्यू बाबा लोचन दास का मंचन किया गया। नाटक के कथानक के अनुसार यह नाटक नर-नारी के बीच के आपसी संबंधों व भावनाओं को दिखाता है। नाटक में सोमिल असवाल, शिवम यादव, अंकित भट्ट, ऋषभ बिष्ट, आशुतोष, उत्सव, प्रियांशु चौधरी, शेखर नेगी, प्राची डंगवाल, अनुष्का जुयाल, सुरभि सिंह, भारत टम्टा, आयुषी, प्राची मिश्रा, श्रेष्ठ शाह जयेंद्र ने अभिनय किया। प्रकाश व संगीत संचालन विकेश वाजपेयी का रहा। विभाग के प्रो. डीआर पुरोहित, डाॅ. संजय पांडेय ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें