फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: छात्र दूसरे दिन भी डटे रहे आंदोलन पर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन में दूसरे दिन भी छात्रों का आंदोलन जारी रहा। बारिश के बीच छात्र अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर धरना स्थल पर डटे रहे। छात्रों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती है, तब तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान आंदोलित जय हो व आर्यन छात्र संगठन को आइसा छात्र संगठन ने भी समर्थन दिया।
विज्ञापन


बुधवार को प्रशासनिक भवन गेट के समीप छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। छात्रसंघ अध्यक्ष सुधांशु थपलियाल ने कहा कि गढ़वाल विवि की स्थापना इस उद्देश्य से हुई थी कि पहाड़ के गरीब छात्रों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके, लेकिन विवि प्रशासन द्वारा फीस वृद्धि किए जाने से अब यहां के गरीब छात्रों पर आर्थिक बोझ उठाना पड़ेगा।
आर्यन छात्र संगठन के आकाश रतूड़ी ने कहा कि उनकी मुख्य मांग प्रति कुलपति की नियम विरुद्ध तरीके से हुई नियुक्ति को निरस्त कर उन्हें पद से हटाने की है। इसके अलावा शिक्षणेत्तर पदों पर हुई नियुक्तियों की जांच व प्रवेश समेत परीक्षा फीस में वृद्धि के फैसले को निरस्त करने की मांग है।
विज्ञापन

आइसा संगठन की प्रियंका ने कहा कि संगठन का भी आंदोलन को समर्थन है। छात्रों से वार्ता करने के लिए डीएसडब्ल्यू प्रो. एमएस नेगी व मुख्य नियंता प्रो़ बीपी नैथानी धरना स्थल पर पहुंचे, लेकिन छात्रों ने मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। इस मौके पर चिराग बहुगुणा, पुनीत अग्रवाल, कैवल्य जखमोला, उदित, नीरज पंचोली, समर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें